सिक्किम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 40 के पार, 76 लोग अब भी लापता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में दो और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई है। दो सप्ताह पहले आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद 76 लोग अब तक लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चार अक्टूबर को तड़के बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से करीब 88,000 लोग प्रभावित हुए हैं।  वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की आबादी करीब 6.10 लाख है जो भारत के किसी भी राज्य में सबसे कम है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के अनुसार, पकयोंग में सबसे अधिक शव बरामद किए गए हैं। जिले में मिले 26 शवों में से 15 आम नागरिकों तथा 11 शव सेना के जवानों के थे। एसएसडीएमए ने एक बुलेटिन में बताया कि मंगन में चार शव मिले, गंगटोक में आठ और नामची में दो शव बरामद हुए हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि पास के पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के निचले इलाकों में बहकर पहुंचे कई शव बरामद हुए हैं। लापता 76 लोगों में से 28 पकयोंग से, 23 गंगटोक से, 20 मंगन से और नामची से पांच लोग शामिल हैं। एसएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 20 राहत शिविर संचालित हैं, जहां 2,080 लोगों ने शरण ली है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि अत्यधिक वर्षा और उत्तरी सिक्किम में दक्षिण लहोनक झील में ग्लेशियर के पिघलने से बनी झील में अचानक बाढ़ आने (जीएलओएफ) की घटना के कारण संभवत: यह प्राकृतिक आपदा हुई। 

Leave a Reply

Next Post

गाजा में कहर बनकर टूटी इजराइली सेना, अस्पताल पर हुए हमले में 500 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा सिटी के एक अस्पताल पर इजराइल के एक हवाई हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई है। हमले के वक्त अल-अहली अस्प्ताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं