मंत्री तोखन साहू ने गडकरी से मिलकर स्वीकृति जल्द देने की मांग, ट्रैफिक जाम कम होगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव
बिलासपुर, 01 अगस्त 2026। शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रस्तावित 827.20 करोड़ रूपए की 4-लेन रिंग रोड परियोजना को जल्द स्वीकृति देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। बैठक के दौरान तोखन साहू ने बताया कि बिलासपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन रिंग रोड शहर की प्रमुख जरूरत बन चुकी है। यह परियोजना एनएच-130, एनएच-130A और एनएच-49 को आपस में जोड़ेगी, जिससे भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
औद्योगिक और शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रा का समय घटेगा और बिलासपुर के समग्र शहरी एवं आधारभूत विकास को नई गति मिलेगी।
डीपीआर और ट्रैफिक सर्वे का काम जारी
तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इन प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया।
गडकरी ने दिया कार्य में तेजी लाने का आश्वासन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। परियोजना के पूर्ण होने पर शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
एनएच-49 समेत कई फोरलेन परियोजनाएं भी प्रक्रियाधीन
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. खाम्बरा ने बताया कि एनएच-49 के अंतर्गत अकलतरा के अमरताल से ओडिशा सीमा तक लगभग 155 से 160 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। पिछले 7-8 महीनों से इसका डीपीआर और सर्वे कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि पाराघाट-मस्तूरी से एनएच-130 को जोड़ने वाले 30 से 35 किलोमीटर लंबे बायपास को भी फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब 2 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।
सेंदरी से दर्रीघाट तक भी बनेगा फोरलेन
NHAI के कार्यपालन अभियंता राजेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि एनएच-130 और एनएच-130A को जोड़ने के लिए सेंदरी से दर्रीघाट के बीच फोरलेन सड़क निर्माण हेतु सर्वे का कार्य भी जारी है। यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी। बिलासपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिलासपुर के लिए प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड परियोजना की स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। तोखन साहू ने नई दिल्ली में गडकरी को बताया कि बिलासपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण लगभग ₹827.20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह 4-लेन रिंग रोड शहर की एक प्रमुख आवश्यकता बन गई है। यह परियोजना NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस में जोड़ेगी। इस रिंग रोड के निर्माण से भारी मालवाहक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा, जिससे आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रा का समय कम होगा और बिलासपुर के समग्र शहरी विकास को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री साहू ने गडकरी को अवगत कराया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इस परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इन प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर परियोजना को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।


