त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 22 अगस्त 2026। जगदलपुर में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। एक ओर जहां यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था में किसी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं शहर के युवा वर्ग में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई लोग तीन सवारी के साथ-साथ बिना हेलमेट पहने शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे। इस पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 100 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

बता दें कि, जगदलपुर में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बिना हेलमेट और तीन सवारी वालों पर कार्रवाई
इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 100 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 45,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

चौराहों पर मचा हड़कंप
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के तमाम चौक-चौराहों पर हड़कंप की स्थिति बन गई। कई लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर आवागमन किया। फिलहाल पुलिस ने अभियान के दौरान किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग के तार

शेयर करेतस्करों ने बनाया मध्यभारत में नया ठिकाना इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 22 अ्गस्त 2026। इंदौर में वन्यजीवों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले टाइगर, हिरन और सांपों के कई तस्करी के मामले हुए हैं जिनमें अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तस्करी के कनेक्शन मिले हैं। […]

You May Like

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन....|....पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार....|....ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाए कदम....|....रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला....|....उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद....|....बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो भाजपा 50 साल सत्ता से दूर रहेगी, इसलिए ईवीएम और वोट चोरी के बचाव में खड़ी....|....साइबर ठगों की शरणस्थली बना छत्तीसगढ़, सरकार केवल एडवाइजरी जारी कर पल्ला झाड़ रही है -कांग्रेस....|....पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस....|....शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी....|....सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा