भारत और अमेरिकी एनएसए के बीच भारतीयों को काबुल से निकालने हुई चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अगस्त 2021. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं. अफगानिस्तान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात कर भारतीय नागरिक और अधिकारियों को निकालने के मुद्दे पर चर्चा की.

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की थी. उन्होंने तालिबान के कब्जे वाले देश में प्रत्यक्ष हितों वाले विदेश मंत्रियों को फोन किया था. कॉल के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि अफगानिस्तान में नवीनतम घटनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने “काबुल में एयरपोर्ट के संचालन को बहाल करने की आवश्यकता के बारे में बताया. इस संबंध में चल रहे अमेरिकी कोशिशों की गहराई से सराहना करते हैं.”

भारतीय राजदूत और अन्य कर्मियों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को काबुल से भारत रवाना हुआ है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाएगा.

बागची ने ट्वीट किया, ‘मौजूदा हालात के मद्देनजर, यह फैसला किया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को तत्काल भारत लाया जाएगा.’ भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान सोमवार को कुछ कर्मियों को लेकर भारत लौटा था और मंगलवार को दूसरा विमान भारत आ रहा है.

Leave a Reply

Next Post

राज्य सरकार को सुपोषण अभियान में मिली बड़ी सफलता, एक तिहाई बच्चे कुपोषण से हुए मुक्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 अगस्त 2021. सुपोषण अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को बड़ी सफलता मिली है.जनवरी 2019 की स्थिति में कुपोषित बच्चों की संख्या 4 लाख 33 हजार 541 थी. मई 2021 में 32 फीसदी अर्थात एक लाख 40 हजार 556 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए. […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग