आप ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, कहा- आम आदमी पार्टी के टेंट में की गई तोड़फोड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उसके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा के लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं और प्रचार नहीं करने दे रहे हैं। इस तरह तोड़फोड़ कर वे पार्टी की सोच को नहीं बदल पाएंगे। पार्टी ने दुबारा कहा है कि राज्य में उसकी सत्ता बनते ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल को लागू करने का ऐलान किया है। जिसके तहत उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। केजरीवाल की फ्री बिजली योजना से भाजपा बौखला गई है। हरिद्वार विधानसभा में लाल मंदिर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का 300 यूनिट फ्री अभियान का कैम्प लगा हुआ था। आरोप है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से परेशान होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैम्प में तोड़ फोड़ की। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उसकी महिला कार्यकर्ताओं से खुलेआम बदतमीजी की गई। इस मामले पर प्रशासन भी शांत है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सरकार बनने पर होंगे यह काम

पार्टी ने दुहराया है कि अगर उत्तराखंड में सरकार बनती है, तो आम आदमी पार्टी हर परिवार को 300 यूनिट तक और किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देगी। सभी पुराने बिल माफ कर नए सिरे से शुरूआत की जाएगी। पार्टी ने कहा है कि अभी दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। 200 से 400 यूनिट के बीच में हाफ रेट पर मिलती है, लेकिन यहां 300 यूनिट फ्री दी जाएगी।

उत्तराखंड में दिल्ली जैसे स्कूल बनेंगे

आम आदमी पार्टी अपने दिल्ली मॉडल को देश में सबसे बेहतर बता रही है। उत्तराखंड में भी पार्टी ने कहा है कि अगर यहां उसकी सरकार बनती है तो यहां भी दिल्ली के जैसे स्कूल, अस्पताल और सड़कें उत्तराखंड में भी बनेंगी। अब उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जितने अच्छे काम दिल्ली में हुए हैं वह सारे काम किए जाएंगे। स्कूल से लेकर अस्पताल तक विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे। इसके अलावा बिजली, पानी, खेती, कानून व्यवस्था के बेहतरीन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

संसद ठप: विपक्ष पर फिर बरसे पीएम मोदी, बताया- लोकतंत्र और संविधान का अपमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संसदीय दल के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। संसद में विपक्षी दलों के गतिरोध पर प्रधानमंत्री […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं