राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने नापाक हरकत को किया विफल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 12 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती लंगर और गणया क्षेत्र में इन ड्रोनों को देखा गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस नापाक हरकत को विफल कर दिया।

जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोनों पर फायर किया, जिसके बाद वे वापस लौट गए। हालांकि, इस घटना की सेना द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच इन संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया था। यह घटना सीमा पार से की जा रही नापाक हरकतों की ओर इशारा करती है, जिसे भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत: आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का पारा 3 डिग्री...2013 के बाद सबसे कम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जनवरी 2026। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग