न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी; 1.50 लाख लोग होंगे शामिल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 03 जुलाई 2024। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को इंडिया-डे परेड के मौके में अयोध्या के राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी। मंदिर की झांकी 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका में यह पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क में राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी। न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव है। 150,000 से अधिक लोग इस परेड को देखने आते हैं, जो मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलती है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा आयोजित इस परेड में विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समपदाय के लोग शामिल होते हैं। वीएचपीए ने हाल ही में एक राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें 60 दिनों में 48 राज्यों में 851 मंदिरों का दौरा किया गया।

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस मंदिर को बनाने में पांच सदियां लग गई। लगभग तीन हेक्टेयर में फैले मंदिर की अनुमानित लागत 217 मिलियन डॉलर है। यह गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है। जटिल नक्काशी से सजा है। इसमें 46 दरवाजे हैं, जिनमें से 42 पर सोने की एक परत चढ़ी होगी। निर्माण के काम को देख रहे ट्रस्ट के एक सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर में पारंपरिक डिजाइन अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण है और इसे लोहे, स्टील या सीमेंट के उपयोग के बिना तैयार किया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

'हम इसी के लायक हैं…', विश्व कप से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने पर हो रही आलोचना को लेकर बोले रिजवान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 03 जुलाई 2024। टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम अमेरिका से उलटफेर का शिकार होने के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान को डार्क हॉर्स माना जाता है, लेकिन टीम पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं