पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा निवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 नवंबर 2020। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत जेवरा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामीणों को दीपावली, मातर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को देवउठनी (तुलसी पूजा) और बाबा गुरू घासीदास जयंती की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण करने का आग्रह किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने उनकी मांगों को प्राथमिकता से निरकृत किए जाने का भरोसा दिलाया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस मौके पर ग्राम पंचायत जेवरा में सीसी रोड निर्माण, बड़े तालाब का सौन्दर्यीकरण, शमशान घाट में अहाता निर्माण, गौठान फेंसिंग कार्य व नल जल योजना के तहत प्रत्येक घर मे नल कनेक्शन सहित अन्य निर्माण कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति दी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जेवरा सरपंच प्रशांत गौतम ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार का आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री गुरू रूद्रकुमार को परिक्षेत्रीय साहू संघ जेवरा, दुर्ग ग्रामीण के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार 101 रूपए राशि का चेक कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भेंट किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति पुष्पा भुवनेश्वर यादव सहित 22 ग्राम पंचायत के सरपंच, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार ने 43 मोबाइल एप पर लगाई रोक, सुरक्षा-संप्रभुता के लिए बताया खतरा, जानें भारत ने कब-कब चीन पर किए डिजिटल स्ट्राइक

शेयर करे148 दिन के भीतर 267 ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका , ज्यादातर ऐप चाइनीज स्नैक वीडियो समेत 43 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2020। भारत ने 24 नवंबर को 43 और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले भी 3 बार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल