ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों को संख्या बढ़कर 57 हुई, 67 लोग अब भी लापता; 32 हजार विस्थापित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साओ पाउलो 05 मई 2024। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि 67 लोग अब भी लापता हैं। 32 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान ने राज्य के 497 शहरों में से दो तिहाई को प्रभावित किया। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में सड़कों और पुलों को नष्ट कर दिया। भूस्खलन के कारण एक छोटे पनबिजली संयंत्र में बांध को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने कहा कि बेंटो गोंसाल्वेस शहर में एक दूसरे बांध के भी ढहने का खतरा है। 

रियो ग्रांडे डो सुल की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में गुइबा झील में पानी बढ़ गया, जिससे वह बाढ़ के रूप में सड़कों पर आ गई। पोर्टो एलेग्रे के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सभी उड़ानों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। राज्य के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले छत्तीस घंटों में रियो ग्रांडे डो सुल के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश की मात्रा में गिरावट आ रही है। 

Leave a Reply

Next Post

सवाई माधोपुर में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत; दर्शन के लिए रणथंभौर जा रहा था परिवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सवाई माधोपुर 05 मई 2024। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। कार सवार रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग