दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 8 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। रुक-रुक कर तेज बारिश भी हो रही है। सिस्टम बनने से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। पहले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट, 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड और 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। दक्षिण क्षेत्र में बस्तर संभाग के 7 जिले आते हैं।  

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मॉनसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रायसेन, सिवनी, दुर्ग, निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक स्थित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय ओडिशा और तटीय उत्तरी आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 8 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यता दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पहले 24 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड और 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों की इस चेतावनी में बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर शामिल हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले शामिल हैं। राहत आयुक्त ने प्रदेश के लोगों को मौसमी घटनाओं से अपडेट रहने और सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा बंधन 2022: त्यौहार को अलग अंदाज में करें सेलिब्रेट, भाई को खिलाएं ये राखी वाली मिठाइयां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भाई-बहन आपस में खेलते हैं, झगड़ते हैं, बहस करते हैं और एक-दूसरे की मदद को भी तैयार रहते हैं. भाई-बहन का रिश्ता अटूट है और इसमें मिठास का काम करता है हर साल आने वाला रक्षा बंधन का त्यौहार. ये त्योहार इस रिश्ते को और मजबूत बनाता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं