सोनू सूद को स्‍पाइसजेट प्लेन की तरफ से खास सम्मान, पूरे प्लेन पर लगा दी एक्टर की बड़ी सी तस्वीर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज से उनके घरों तक मुफ्त में पहुंचाया।  उसके बाद तमाम लोगों के रहने-खाने का इंतजाम किया, ट्विटर (Twitter) पर अब तक लोगों की एक ट्वीट पर मदद की,जिसके बाद से उन्‍हें दुनियाभर से तारीफ और आशीर्वाद मिल रहा है। सोनू सूद के इस नेक काम की चर्चा ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। उन्हें गरीब- बेहाल लोगों की मदद के लिए तमाम तरह के सम्मान भी मिल चुके हैं।

वही अब हाल ही मेें सोनू सूद को एक देसी हवाई कंपनी ने भी उनके नेक कामों के लिए उन्हें अनोखे ढंग से सम्मानित किया है।दरअसल घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने सोनू सूद के काम के लिए उन्हें सेल्यूट करते हुए अपनी कंपनी के स्पाइजेट बोइंग 737 (spicejet Boeing 737) पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर के साथ सोनू के लिए एक खास पंक्ति भी लिख गई है । लिखा है कि, ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद।’ 

वही सोनू सूद अपनी इस नई ‘उड़ान’ को लेकर काफी खुश है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होनें इस बारे में बात करते हुए कहा कि,”ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इससे मुझे याद आया कि जब मैं पहली दफा मुम्बई आया था तो मैं एक अनारक्षित टिकट के जरिए यहां पहुंचा था। अब जब स्पाइस जेट ने मुझे ये सम्मान दिया है तो मैं बेहद भावुक हो रहा हूं और साथ ही मुझे बेहद गर्व का एहसास भी हो रहा हूं। मैं अपनी इस खुशी को लफ्जों में बयां नहीं कर सकता हूं। ‘

सोनू सूद आगे कहते हैं, ” ये कामयाबी मुझे बहुत सारे लोगों की दुआओं की बदौलत ही मिली हैं, खासकर उन लोगों की जिन्हें मैं लॉकडाउन के दौरान मिला। उन सबकी दुआओं के कारण मैं ये सब हासिल कर पाया हूं। वो कहते हैं न कि आसमां छूने आये थे और आसमान छू रहे हैं।”

गौरतलब है कि सोनू सूद ने महामारी के दौरान न सिर्फ देश भर में फंसे लाखों गरीब लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी बल्कि उज्बेकिस्तान, रूस, अल्माति, किर्गिस्तान जैसे दुनिया भर की तमाम जगहों पर फंसे भारतीय छात्रों को भी देश में लौटने में मदद की थी। इसी के‌ साथ सोनू ने महामारी के दौरान कार्यरत तमाम डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी सहायता पहुंचाई थी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों को लागू करने देश में अग्रणी राज्यों में शामिल

शेयर करेराज्य को अतिरिक्त वित्तीय स्त्रोत के रूप में 895 करोड़ रूपए ऋण लेने की अनुमति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उद्योग हितैषी नीतियों और फैसलों से राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए तैयार हुआ वातावरण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल