पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय हो: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 अगस्त 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मुख्यालय पेन्ड्रा में कलेक्टर कार्यालय में गृह (पुलिस) विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस विभाग  की कार्य शैली ऐसी होनी चाहिए कि जनता के मन में पुलिस के लिए सम्मान हो और अपराधियों के मन में पुलिस के लिए भय हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिसबल को सजग होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों से सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस विभाग की बेहद अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में बलवृद्धि एवं बलों की क्षमता के विकास हेतु शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्री ने जिले में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्रीमती रेणु जोगी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

वन मंत्री ने किया ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 अगस्त 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन किया। उन्होंने हाथियों से सुरक्षा और जन जागरूकता के लिए इस निर्देशिका के प्रकाशन पर वन विभाग तथा वसुंधरा […]

You May Like

जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला