वन मंत्री ने किया ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 अगस्त 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन किया। उन्होंने हाथियों से सुरक्षा और जन जागरूकता के लिए इस निर्देशिका के प्रकाशन पर वन विभाग तथा वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 

वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी रायपुर के वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा प्रकाशित यह सचित्र निर्देशिका निश्चित रूप से ’मानव-हाथी द्वन्द’ को कम करने में प्रभावी तथा कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जन- धन तथा फसल हानि को कम किया जा सके।

इस सचित्र निर्देशिका में बताया गया है कि हाथी एक बहुत ही शांत, समझदार तथा सामाजिक प्राणी होता है। इनके स्वभाव को समझकर तथा जन-जागरूकता से मानव-हाथी द्वन्द को कम किया जा सकता है। जहां भी हाथियों की उपस्थिति की सूचना मिले तथा हाथी विचरण क्षेत्र में टूटे हुए बिजली के खम्भे अथवा बिजली के झूलती हुई तार दिखने की स्थिति में तत्काल वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गोधन न्याय योजना : 2 से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर का भुगतान 20 अगस्त को

शेयर करेजिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का   जनपद सीईओ को निर्देश,वर्मी खाद तैयार करने आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें – जिला पंचायत सीईओ इंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा 12 अगस्त 2020। गोधन न्याय योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे  गए गोबर का भुगतान 20 अगस्त को  सीधा विक्रेताओं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां