कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि : थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में मिली जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 नवंबर 2020। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को उपलब्ध कराई  जा रही,स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में थर्ड पार्टी सर्वेक्षण कराया गया जिसमें यह बात सामने आई कि अगस्त के बाद से अब तक मरीजों को दिए जा रहे उपचार एवं अन्य सुविधाओं में लगभग 10 प्रतिशत तक की ओवर आल वृद्धि हुई है।

सर्वेक्षण में डेडिकेटेड कोविड  अस्पतालों, मेडिकल कालेज अस्पतालों ,कोविड केयर सेंटर और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों से टेलीफोन से प्रश्न पूछे गए। मरीजों से डाक्टरेां ध्स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियमित विजिट, ब्लड प्रेशर, पल्स रीडिंग,तापमान ,दवाईयां, भोजन , साफ- सफााई, सोशल डिस्टेंसिंग ,होम आइसोलेशन आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। ये प्रश्न अगस्त, सितंबर, अक्टूबर माहों में पूछे गए और क्रमशः हर माह मरीजों का संतुष्टि लेवल बढ़ता गया। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल मे ओवर आल परफार्मेंस में  अगस्त में 72 प्रतिशत, सितंबर में 75 प्रतिशत और अक्टूबर में 81 प्रतिशत दर्ज हुआ,लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में यह प्रदर्शन क्रमशः 70 प्रतिशत, 76 प्रतिशत और 83 प्रतिशत दर्ज हुआ। कोविड केयर सेंटर की सुविधाओं में 20 प्रतिशत से अधिक  वृद्धि दर्ज की गई।

मरीजों से पूछे गए प्रश्नों में से एक प्रश्न कि मरीजों को वार्ड से बाहर जाने या परिवार के सदस्योंध्रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति है कि नही में, यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि काउंसलिंग से मरीजों के कोविड अनुकूल व्यवहार में काफी परिवर्तन आया। अगस्त माह में लगभग 60 प्रतिशत मरीज  फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे,  रिश्तेदारों आदि से मिल रहे थे वहीं सितंबर में यह प्रतिशत घट कर 8 हो गया और अक्टूबर में 3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र : मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं