महाकाल और बदरी-केदार यात्रा के बाद अयोध्या में धार्मिक पुनर्जागरण के एजेंडे को विस्तार देंगे मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई की मुंह बाए चुनौतियों से अपने तरीके से पार पाने की कोशिश में जुटे मोदी 2024 के आमचुनाव से पहले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पुनर्जागरण के एजेंडे को पूरी ताकत से धार देने में लगे हुए हैं। उन्होंने महाकाल नगरी उज्जैन, बाबा केदारनाथ और स्वामी बदरीनारायण की यात्रा का अगला पड़ाव अयोध्या बनाया है। वह वहां योगी सरकार के भव्यतम दीपोत्सव समारोह के मुख्य मेहमान तो होंगे ही श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों का दीदार भी करेंगे। यह वही श्रीराम मंदिर है, जो भाजपा के लिए कई सरकारें गंवाने और कई बार सत्ता तक पहुंचने का माध्यम साबित हुआ है।

योगी सरकार ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज किया था। तब से हर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ रही है। हर दीपोत्सव में मोदी के अयोध्या आने की चर्चा शुरू होती थी, लेकिन पीछे छूट जाती थी। इस बार मोदी हिंदू प्रतीकों व धर्मस्थलों के गौरव लौटाने के जिस एजेंडे का देश में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे हैं, अयोध्या उसका केंद्र बिंदु होगा। उत्तराखंड के माड़ा में संबोधित करते हुए मोदी इसका संकेत कर चुके हैं। मोदी अयोध्या में राम मंदिर परिसर में दीप तो जलाएंगे ही भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्यारोहण भी करेंगे। वह मंदिर के निर्माण के कार्यों की जानकारी भी लेंगे, जिसका अगस्त, 2020 में उन्होंने भूमिपूजन किया था।

वह अयोध्या के विकास को लेकर कई सौगातों का एलान कर सकते हैं। राम के वनगमन से अयोध्या की वापसी को जिस उल्लास और हर्ष के साथ मनाने की कल्पना की जाती है, योगी सरकार ने अयोध्या को वैसे ही सजाने-संवारने का काम किया है। अयोध्या में बड़े पैमाने पर विकास से जुड़े प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। 

दूसरी पारी में योगी की पहली परीक्षा के मद्देनजर भी अहम 
पीएम मोदी की इस यात्रा के दूसरे सियासी निहितार्थ भी तलाशे जा रहे हैं। जानकारों का कहना है, दूसरी बार सत्तारूढ़ हुए योगी की पहली राजनीतिक परीक्षा इसी साल होनी है। राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सरकार ने बड़ी संख्या में नए शहरी निकायों का गठन किया है, तो कई का सीमा विस्तार भी।

सब कुछ टाइमलाइन से हुआ, तो इस वर्ष के अंत तक नगर निकायों के चुनाव तय हैं। पिछले नगरीय निकाय चुनावों में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा छोटे शहरों में चुनाव हार गई थी। इस चुनाव में सांसद और विधायक फिर अपने परिजनों को टिकट दिलाने का दबाव बनाए हुए हैं, जिससे आम कार्यकर्ताओं में नाराजगी नजर आने लगी है। 

रामनगरी की सीमाएं पूरी तरह सील
छठे दीपोत्सव में शिरकत करने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या में हाई अलर्ट है। जिले की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। अयोध्या शहर में सभी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बाहर से आने वाले लोगों की सघन तलाशी के बाद ही शहर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र का बड़ा फैसला, पड़ोसी मुल्कों से आए अल्पसंख्यकों को 1955 में बने कानून से देगी नागरिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। केंद्र सरकार ने सोमवार को एक बार फिर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले और वर्तमान में गुजरात के दो जिलों में रह रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार