वाइरल: गले में विशालकाय अजगर लपेटकर घूमता दिखा शख्स, लोग बोले- ये तो पागलपन है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । सांप देखने में छोटा हो या बड़ा…उसे देखते ही कइयों की हालत पतली हो जाती है. लेकिन एक शख्स विशालकाय अजगर को अपने गले में लपेटकर ऐसे रखे हुए है, मानो वह कोई खिलौना हो. इस दौरान सांप शख्स पर अटैक भी नहीं करता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ ही सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद किसी की भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर कितना बड़ा और खतरनाक लग रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं. कुछ ने तो इसे पागलपन करार दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल रही क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी गार्डन में गले में लिपटे हुए विशालकाय अजगर के साथ नजर आता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजगर कितना भयावह लग रहा है. लेकिन इस शख्स को उससे जरा भी डर नहीं लग रहा, बल्कि वह कैमरे पर मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है. विशालकाय अजगर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना वजनी होगा. लेकिन इसके बाद भी यह शख्स उसे गले में लपेटकर आराम से गार्डन में चलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है. तो आइए सबसे पहले देखते हैं ये वीडियो.

यह वीडियो महज कुछ ही सेकंड का है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस हैरतअंगेज वीडियो को इंस्टाग्राम पर royal_pythons_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘पक्के दोस्त.’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लगा, तो कुछ लोगों ने शख्स को लेकर चिंता भी जताई है. लोगों का कहना है कि सांप आखिर सांप होता है, वह किसी का दोस्त नहीं होता. इसलिए बेहतर है ऐसे जीवों से दूर ही रहें.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैं अपने वैल अजगर से बहुत प्यार करता हूं. लेकिन मैंने पढ़ा है कि उनके मन में आपके प्रति कोई भावना नहीं होती, क्या यह सच है?’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, भारत के बाहर के लोग कुछ भी कर सकते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, भाई सांप जैसे जीवों से खिलवाड़ सही नहीं है. कितना भी कर लो ये आपके दोस्त नहीं बन सकते.

Leave a Reply

Next Post

बिहार के गोपालगंज में अफ्रीकी देशों से आए 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसम्बर 2021 । बिहार के गोपालगंज जिले में विदेश से आए 5 लोगों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी लोग नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित अफ्रीकी देशों से आए थे।हालांकि वे किन-किन देशों से आए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं