युवती को 6 टुकड़ों में काटा, 5 ट्रेन में मिले, सिर गायब; बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 मई 2026। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छोड़ दिया। रविवार सुबह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शव के पांच टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली। बक्सा खोला गया, तो उसमें 25-30 वर्ष की आयु की महिला का धड़ मिला, जिससे लोग सन्न रह गए। पास रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ-पैर बरामद हुए। जांच के लिए तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई।

एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है। हालांकि, सामान्य टिकट वाले भी उसमें सवार थे। इससे जांच में दिक्कत हो सकती है। 

20 स्टेशनों के खंगाले जाएंगे सीसीटीवी
छपरा-गोमतीनगर ट्रेन 20 स्टेशनों से गुजरती है और 12 घंटे में सफर पूरा करती है। रूट के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि बक्सा लेकर बोगी में कौन सवार हुआ था।

शव के टुकड़े ऐसे पैक थे, खून के धब्बे बाहर न आ सकें
युवती के शव को बेहद धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटे जाने की आशंका है। युवती के शव पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्यारों ने बेहद शातिराना तरीके से शव को बक्से और बैग में भरकर ट्रेन में इस तरह रखा कि किसी को भी भनक नहीं लगी। शव ऐसे पैक किया गया था कि खून के धब्बे बाहर नहीं आएं।

रंगबिरंगा सूट पहने थी युवती, ग्रामीण परिवेश के होने की आशंका 
बॉक्स में मिले युवती के धड़ पर सूट था। सूट रंगबिरंगा था। जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती ग्रामीण परिवेश की हो सकती है। हालांकि जांच टीमें अभिनय पर कुछ भी कहने से बच रही हैं।

मच गया हड़कंप, रेलवे अफसर भी हुए सक्रिय 
छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लेकर गोरखपुर मुख्यालय तक के अफसर सक्रिय हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री: 60 साल में पहली बार पूरी कैबिनेट की शपथ, छह पार्टियों के 21 मंत्री शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 18 मई 2026। वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च