संजय कुमार मिश्रा ने संभाला एनसीएल के निदेशक तकनीकी का पदभार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सिंगरौली/बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2026। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में संजय कुमार मिश्रा ने 23 अक्टूबर 2026 को निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कोयला खनन उद्योग में 37 वर्षों का व्यापक अनुभव है। NCL में उनकी नियुक्ति से कंपनी के खनन संचालन, परियोजना विकास और तकनीकी प्रगति से जुड़े कार्यों को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

संजय कुमार मिश्रा ने माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे पेशेवर करियर के दौरान उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की चार सहायक कंपनियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्हें खदान संचालन, परियोजना विकास, रणनीतिक योजना, सुरक्षा प्रबंधन और तकनीकी उन्नति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।


कोयला उद्योग में लगभग चार दशकों के अनुभव के साथ श्री मिश्रा को खदानों के संचालन और परियोजनाओं के विकास से जुड़े कार्यों की गहरी समझ है। उनका अनुभव रणनीतिक योजना, सुरक्षा व्यवस्था और खनन तकनीक के उन्नयन जैसे क्षेत्रों में भी रहा है। वे कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों जैसे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) , साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और कोल इंडिया लिमिटेड ने संजय कुमार मिश्रा का स्वागत किया है और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज

शेयर करेत्यौहारी सीजन में महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। बढ़ती महंगाई पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरी चिंता व्यक्त किया है। मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है तथा त्यौहारी सीजन में महंगाई से आम आदमी […]

You May Like

डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी....|....फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से पैसे निकाले जा रहे - कांग्रेस....|....शेयर बाजार धड़ाम, रुपया बेहाल, केंद्र की गलत नीतियों से लाखों निवेशकों का भरोसा और पैसा दोनों डूबा - कांग्रेस....|....मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला एनसीएल के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत