शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्य प्रदेश में होगा ओबीसी कमीशन का गठन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 17 अगस्त 2021. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में ओबीसी कमीशन का गठन करने का फैसला लिया है. यह कमीशन प्रदेश में पिछड़े वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को जानने का प्रयास करेगा. कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार इस वर्ग के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी.

पिछड़ा वर्ग कमीशन में ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जो पिछड़े वर्ग के बीच काम कर चुके हैं. इसके साथ ही कमीशन विभिन्न संगठनों से भी चर्चा करेगा. इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगा. बता दें कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. बीते दिनों विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया था और जमकर हंगामा किया था. उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे की शुरुआत पूर्व की कमलनाथ सरकार में हुई थी. जब कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने का फैसला किया था. हालांकि इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई और कोर्ट ने सरकार के फैसले को स्टे कर दिया. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार की तरफ से मामले की पैरवी ठीक ढंग से नहीं की गई, जिसके चलते कोर्ट ने फैसले को स्टे कर दिया.

वहीं भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के समय में न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान पूरी ताकत नहीं लगाई. जिसके चलते फैसला कोर्ट में कमजोर पड़ा. माना जा रहा है कि ओबीसी कमीशन का गठन कर सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब भी देना चाहती है.

Leave a Reply

Next Post

तालों के लिए मशहूर शहर का नाम होगा हरिगढ़, सीएम को भेजा प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उत्तर प्रदेश, 17 अगस्त 2021. उत्तर प्रदेश में शहर के नाम बदलने की सियासत तेज हो गई है. पुरे देश में तालों के प्रसिद्ध अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है. इस […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान