रिलायंस: आज होगी RIL की 44वीं वार्षिक आम बैठक, हो सकते हैं कई बड़े एलान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2021। 24 जून को देश की सबसे मूल्यवान कंपनी और मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2021) है। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ डील पर एलान हो सकता है। इस दौरान कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। एजीएम से पहले बीएसई पर रिलायंस का शेयर मामूली गिरावट पर खुला। इसकी शुरुआत 2214.80 के स्तर पर हुई। 

पिछले साल वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए थे तीन लाख लोग

ब्रोकरेज एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘रिलायंस की वार्षिक आम बैठक एतिहासिक रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही है। पूर्व में इस बैठक में जब बैठक आमने सामने होती थी तो इसमें 3,000 तक शेयरधारक शामिल हुए हैं। वहीं महामारी के दौरान पिछले वर्ष आभासी तरीके से हुई बैठक में दुनिया के 42 देशों के 468 शहरों के तीन लाख लोग इसमें शामिल हुए थे।’

कारोबार के लिए नई दिशाओं की घोषणा हो सकती है कंपनी

पिछले एक साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और खुदरा कारोबार करने वाली अनुषंगी कंपनियों में कई नए निवेशक जुड़े हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट तथा क्वालकॉम जैसी कई वैश्विक कंपनियों साथ नई भागीदारी की है। ये निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि एजीएम में अनुषंगी कंपनियों के कारोबार के लिए नई दिशाओं की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि रिलायंस गूगल के साथ नए स्मार्टफोन के लिए भागीदारी तथा इसकी कीमत की घोषणा कर सकती है।

मालूम हो कि पिछले साल जियो ने कहा था कि वह सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी और इसके लिए वह गूगल के साथ काम कर रही है। गूगल ने भी इस बात की पुष्टि की थी। गूगल के साथ पार्टनरशिप की वजह से यह भी कंफर्म हो गया है जियो का पहला 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड वर्जन का होगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जियो के 5जी स्मार्टफोन की कीमत 2,500 रुपये होगी। बता दें कि फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: सर्वदलीय बैठक से पहले महबूबा मुफ्ती के खिलाफ डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 24 जून 2021। जम्मू-कश्मीर के मामले में पाकिस्तान को भी बातचीत में शामिल करने के महबूबा मुफ्ती के प्रस्ताव का जम्मू में विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को जम्मू में डोगरा फ्रंट नाम के संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे और महबूबा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक