बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान की बेहद मजेदार फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर रिलीज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर में वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग कमाल की दिखाई दे रही है। वहीं, सारा अली खान की कॉमेडी और क्यूटनेस काफी अच्छी लग रही है।

ट्रेलर देखने से पता चलता है कि डायरेक्टर डेविड धवन ने फिल्म को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म का पिक्चराइजेशन कमाल का है। वरुण धवन अलग-अलग कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। परेश रावल ने सारा अली खान के पिता का रोल निभाया है। वहीं, जॉनी लीवर कॉमेडी भी हंसने पर मजबूर कर रही है। 

मालूम हो कि यह फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टाल दी गई। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अमेजन प्राइम पर रिलीज करने का निर्णय लिया था।

फिल्म में परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी दूसरे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। 25 दिसंबर 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म कुली नंबर 1 को रिलीज किया जाएगा। 

यह फिल्म साल 1995 में आई कुली नंबर 1 का रीमेक है। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म पुरानी वाली से काफी अलग होगी।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को दी गई बिदाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री परिषद के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग