लगातार खराब फॉर्म से निराश हुए मुंबई इंडियंस के ईशान किशन, विराट कोहली ने ऐसे दी हिम्मत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 54 रनों से हरा दिया। बेंगलोर से मिले 166 रनों के लक्ष्य में मुंबई का मिडिल ऑर्डर एकदम बिखर गया, जिसकी वजह से टीम को यूएई में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि इनको अगले महीने नेशनल टीम की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। बेंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद किशन काफी निराश नजर आए। ऐसी स्थिति में आरसीबी के कप्तान विराट ने इस युवा खिलाड़ी से बात की और उनको हिम्मत दी।

इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपने प्रदर्शन से निराश ईशान विराट के सामने लगभग रोते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इस मुश्किल समय में किशन को हिम्मत दी और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बात की। विराट भी जानते हैं कि यह खिलाड़ी अगर फॉर्म में लौटेगा तो उनका और देश का ही फायदा होगा।

ईशान के मौजूदा फॉर्म पर नजर दौड़ाई जाए तो वे अब तक आईपीएल 2021 के यूएई लेग में खेले गए तीन मैचों में मात्र 34 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन बनाए और उसके बाद अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रन ही बना पाए। उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला आरसीबी के खिलाफ भी देखने को मिला, जहां वे मात्र 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। बेंगलोर से हारने के बाद मुंबई लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में 10 मैचों में छठी हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।  

Leave a Reply

Next Post

उर्वरक घोटाला: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन पर ईडी ने कसा शिकंजा, पूछताछ के लिए भेजा समन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। उर्वरक घोटाले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनको समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले इस घोटाले के लिए ईडी की टीम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं