‘मेसी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं..,’ फुटबॉल स्टार को मिली धमकी, परिवार के स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोजारियो  03 मार्च 2023। अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी को उनके ही देश में जान से मारने की धमकी मिली है। मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने बंदूकधारियों से एक सुपरमार्केट में गोलीबारी करवाई है। जिस सुपरमार्केट को निशाना बनाया गया है वह मेसी की पत्नी एंटोलेना रोकूजो के संबंधियों का है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, सुपरमार्केट पर 14 राउंड फायरिंग हुई है। माफियाओं ने मेसी के लिए एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा। जिस पर लिखा था, ”लियोनल मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर हैं और वह आपकी देखभाल नहीं करने वाले हैं।” पुलिस ने कहा कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। हालांकि, सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पाब्लो जावकिन रोजारियो के मेयर हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

‘सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू’

मामले के प्रभारी अभियोजक फेडेरिको रेबोला ने पत्रकारों को बताया कि मेसी के परिवार को इससे पहले कोई धमकी नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें हैं, तफ्तीश तेजी से की जा रही है, अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि रोसारियो पराना नदी पर स्थित एक बंदरगाह शहर है, जो धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बन गया है और 2022 में 287 हत्याओं के साथ अर्जेंटीना का सबसे हिंसक शहर बन गया है.

रोजारियो के मेयर ने जताई चिंता
रोजारियो के मेयर जावकिन ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने हिंसा में वृद्धि, पुलिस और सुरक्षा में कमी को लेकर अपनी बात की। वह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा था, ”ब्यूनस आयर्स से रोजारियो 300 किमी दूर है। अपराध को रोकने के लिए हम पर्याप्त उपाय करना चाहते हैं। हमें अर्जेंटीना की देखभाल करनी होगी।” इस मामले पर अब तक लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला ने कोई बयान नहीं दिया है।

मेयर जावकिन ने रोजारियो शहर में संगठित अपराध को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेसी की पत्नी के परिवार से बात की और कहा कि वे चिंतित हैं। जिस सुपरमार्केट पर हमला हुआ था, उसके बाहर जावकिन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने रोकूजो से बात की और वे चिंतित हैं।”

Leave a Reply

Next Post

भारत और इटली ने रक्षा सहयोग पर नया अध्याय शुरू किया, संबंधों में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी के साथ व्यापक वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत और इटली ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने का फैसला किया है. पिछले साल प्रधानमंत्री […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस