मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को पहुंचेंगे भारत, दोनों देशों के बीच छह से अधिक समझौते की उम्मीद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की अगले सप्ताह भारत की तीन दिवसीय यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है। 68 वर्षीय प्रभावशाली अरब नेता 24 से 26 जनवरी तक भारत आने वाले हैं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। 25 जनवरी को मोदी और सिसी के बीच वार्ता के बाद भारत और मिस्र के बीच कृषि, साइबर स्पेस और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए लगभग आधा दर्जन समझौते होने की उम्मीद है। चर्चाओं में रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सिसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मिस्र के राष्ट्रपति ने पहले इससे पहले अक्तूबर 2015 में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था, जिसके बाद सितंबर 2016 में उनकी राजकीय यात्रा हुई थी।

यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बनाया गया
यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सिसी का 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा और उसी शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी।

राष्ट्रपति सिसी की द्विपक्षीय बैठक 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति सिसी की द्विपक्षीय बैठक होगी और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर प्रधान मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी सीसी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सिसी की आगामी यात्रा से भारत और मिस्र के बीच समय-परीक्षणित साझेदारी को और मजबूत और गहरा करने की उम्मीद है। भारत मिस्र के साथ अपने संबंधों का और विस्तार करने का इच्छुक है, जो अरब जगत के साथ-साथ अफ्रीका दोनों की राजनीति में एक प्रमुख खिलाड़ी है। इसे अफ्रीका और यूरोप के बाजारों के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में भी देखा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

क्षा क्षेत्र में भारत के साथ और आगे बढ़ना चाहता है फ्रांस, इस सेक्टर में भागीदार बनने की जताई इच्छा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जनवरी 2023। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा है कि उनका देश भारत में रक्षा उद्योगों के लिए एक राष्ट्रीय औद्योगिक आधार बनाने की प्रक्रिया में भागीदार बनना चाहता है। गोवा तट पर भारत-फ्रांस नौसैनिक अभ्यास ‘वरुण’ में भाग लेने वाले […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं