गांधी को गाली देने वाले कालीचरण ने अब मुसलमानों पर उगला जहर, हिंदुओं को दिखाया डर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीगढ़ 02 मई 2022। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देकर चर्चा में आए कालीचरण ने अब मुसलमानों को लेकर जहर उगला है। उन्होंने हिंदुओं को मुसलमानों का डर दिखाते हुए कहा है कि उनकी बढ़ती आबादी से हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा को खतरा है। कालीचरण के विवादित बोल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विवादित बोल की वजह से मध्य प्रदेश में गिरफ्तार किए गए कालीचरण इस समय जमानत पर हैं।

अलीगढ़ में रविवार को सनातन हिन्दू सेवा संस्थान की ओर से सनातन संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। अचल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुंबई से आए कालीपुत्र कालीचरण ने मुस्लिमों की बढ़ती संख्या हिंदू बहन-बेटियों के लिए खतरा बताया। सम्मेलन में पूरे देश से हिन्दूसभा के संतों ने शिरकत की, जिसमें हाल ही में हेट स्पीच मामले में जेल से छूटकर आए कालीपुत्र कालीचरण महाराज पहुंचे। 

यहां कालीचरण के मुस्लिमों को लेकर विवादित बोल फिर सामने आए। कालीचरण ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण पर जोर देते हुए हिन्दुओं की तीन सूत्रीय मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज हर धर्म के पास अपना देश हैं, लेकिन भारत अघोषित हिन्दू राष्ट्र बनकर रह गया है। हिन्दू समय रहते नहीं चेते तो अपने ही देश में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे। हिन्दू बहन बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में होगी। जैसा कश्मीर में 30 साल पहले हुआ वैसा पूरे देश में होने लगेगा। हाल में आई कश्मीर फाइल्स में अत्याचार को सिर्फ एक फीसदी दिखाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में डेढ़ करोड़ परिवारों को आटे की होगी होम डिलिवरी, भगवंत मान कैबिनेट ने दी मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 02 मई 2022। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने 1.54 करोड़ लाभार्थियों को गेहूं के आटे की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। लाभार्थियों को एक अक्टूबर से आटा मिलना शुरू हो जाएगा। इस फैसले से राज्य के खजाने पर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए