नारी शक्ति: चीन सीमा पर अब महिला योद्धाओं की तैनाती, 14 हजार फीट ऊंचाई पर संभालेंगी 10 चौकियों की कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2025। भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) चीन से लगती सीमा यानी एलएसी पर 10 चौकियां स्थापित करेगी, जिनकी कमान सिर्फ महिलाओं योद्धाओं के हाथ में रहेगी। इनमें से दो चौकियां स्थापित होने की प्रक्रिया में हैं, जबकि आठ अन्य कुछ समय बाद संचालित होंगी। आईटीबीपी 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करती है, जो बेहद दुर्गम और बर्फीला सीमांत क्षेत्र है। एक लाख से ज्यादा कर्मियों वाली आईटीबीपी की सीमा चौकियां 9,000 से 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। जम्मू में आयोजित बल की 64वीं स्थापना दिवस परेड के दौरान शनिवार को आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने कहा, महिला योद्धाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए आईटीबीपी लद्दाख के लुकुंग और हिमाचल प्रदेश के थांगी में महिला कर्मियों वाली दो सीमा चौकियां स्थापित करने की प्रक्रिया में है। इस मोर्चे पर आठ और महिला चौकियां संचालित की जाएंगी।

215 सीमा चौकियां बढ़ाई गईं
लद्दाख में 2020 के सैन्य झड़प के बाद शुरू की गई अपनी महत्वाकांक्षी अग्रिम मोर्चा योजना के तहत, अर्धसैनिक बल ने अब तक भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में अग्रिम मोर्चे पर 215 सीमा चौकियां अतिरिक्त बनाई हैं। महानिदेशक ने कहा, हमने अग्रिम तैनाती योजना पर काम किया है और इसके परिणामस्वरूप, अग्रिम मोर्चे की सीमा चौकियों की संख्या अब 180 की तुलना में 215 हो गई है। उन्होंने कहा, सात नई बटालियन और एक सेक्टर मुख्यालय की स्थापना ने न केवल इस योजना को मजबूत किया है, बल्कि अग्रिम क्षेत्रों तक हमारी पहुंच और निगरानी को भी बढ़ाया है। केंद्र ने 2023 में आईटीबीपी के लिए सात और बटालियन तथा लगभग 9,400 कर्मियों वाला एक सेक्टर कार्यालय स्वीकृत किया था।

Leave a Reply

Next Post

भारत-कनाडा का रिश्तों को और गहरा करने का वादा, 2030 तक कारोबार हर साल ₹6.25 लाख करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोहानिसबर्ग 24 नवंबर 2025। भारत और कनाडा ने आपसी रिश्तों को और गहरा करने का फैसला किया। जोहनिसबर्ग में जी20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मुलाकात में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां