दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में चीनी पटाखे की बिक्री एवं उनके उपयोग पर पूरी तरह बैन

indiareporterlive
शेयर करे

शिवराज सरकार ने राज्य में चीनी और अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह बैन

पटाखों का भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग किए जाने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 5 नवम्बर 2020। मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सरकार ने राज्य में चीनी और अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया, ‘चीनी और अन्य विदेशी पटाखों का आयात बिना लाइसेंस पूरी तरह बैन है। डायरेक्टर जनरल फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) की ओर से चीनी या विदेशी पटाखों के आयात के लिए कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किए गए हैं।’

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि कि चीनी और अन्य विदेशी पटाखों का भंडारण, परिवहन और बिक्री पूरी तरह बैन है। विज्ञप्ति के अनुसार, ऐसा करना पूरी तरह गैरकानूनी है।विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1) (बी) में इस प्रकार के अवैध पटाखों का भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग किए जाने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान है। राजौरा ने सभी जिलाधिकारियों को नियम-84 (विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत प्रभावशील नियम) में ऐसे विदेशों में निर्मित पटाखों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी न करने को कहा है।

मुख्यमंत्री का आदेश, चीनी और विदेशी पटाखों पर पूरी तरह बैन

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी पटाखे बेचने और उनके उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। चौहान ने कहा कि ऐसा करने पर ‘एक्सप्लोसिव एक्ट’ की संबंधित धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिवराज की अपील, मिट्टी के दिए खरीदें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को खरीदा जाए। दीपावली के दौरान मिट्टी के दिए खरीदें, जिससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिले।

Leave a Reply

Next Post

IPL क्वालिफायर-1: मुंबई-दिल्ली में होगी कांटे की टक्कर, हारे तो एक और मौका मिलेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आईपीएल के 13वें सीजन के क्वालिफायर-1 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। बड़े मैचों में खेलने का बड़ा अनुभव रखने वाली मुंबई की मजबूत टीम और मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली के बीच पहले क्वालिफायर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां