ड्रग्स के ट्रांसपोर्टर बने सैनिक वाहन! आर्मी के लोगो वाली गाड़ी से करोड़ों का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मऊ 24 जून 2025। मऊ जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस, विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने मंगलवार को सेना का लोगो लगाकर असम से लखनऊ जा रहे एक वाहन से 12 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 3 करोड़ 12 लाख रुपए आंकी गई है।

सेना के लोगो वाले वाहन से 3 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद
मऊ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ, एसओजी और कोतवाली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जांच में डीसीएम में 12 क्विंटल, 70 किलोग्राम और 900 ग्राम गांजा मिला। डीसीएम पर वन ड्यूटी आर्मी का लोगो लगाया गया था। उन्होंने कहा कि बरामद गांजे की कीमत 3 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि डीसीएम चालक जनार्दन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस तस्करी में लिप्त 3 और लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठे सियासी सवाल, कांग्रेस ने दी सफाई – पारिवारिक कारण बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जून 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल पर लगातार देश […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय