तमिलनाडु में नहीं थम रहा पुलिस कस्टडी में अजित कुमार की मौत का मामला, अब सड़क पर उतरे दलपति विजय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 13 जुलाई 2025। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और अब तमिलगा वेत्त्री कलगम (टीवीके) के प्रमुख विजय आज एक बड़े जन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रदर्शन पुलिस हिरासत में मारे गए मंदिर रक्षक अजीत कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। यह विजय का पहला सार्वजनिक राजनीतिक आंदोलन है, जिसे राजनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। अजीत कुमार मदापुरम मंदिर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते थे, पिछले महीने शिवगंगई जिले में पुलिस हिरासत में मारे गए। एक सेशन्स कोर्ट के जज की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अजीत को अवैध हिरासत में लिया गया और उसके साथ यातना की गई। इसके बाद मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने सीबीआई को इस मामले की अंतिम रिपोर्ट बीस अगस्त तक दाखिल करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बरसें विजय दलपति 
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने एक बार फिर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। विजय ने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री ने अजित कुमार की मौत पर माफी मांगी और आर्थिक सहायता दी, वैसे ही 24 हिरासत में मरे लोगों के परिजनों से भी माफी मांगी जाए और मदद दी जाए। विजय ने कहा कि जब सथानकुलम केस सीबीआई को दिया गया था, तब इसे तमिलनाडु पुलिस के लिए शर्मनाक बताया गया था। अब वही सीबीआई, जिसे भाजपा-आरएसएस की मुखपत्र कहा जाता है, जांच कर रही है। टीवीके की मांग है कि इस केस की कोर्ट-निगरानी वाली SIT से जांच कराई जाए। विजय ने पूछा कि राज्य सरकार यूनियन सरकार के पीछे क्यों छिप रही है?

सीएम स्टालिन ने जताया था दुख
तमिलनाडु सरकार पर जन आक्रोश बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अजीत के परिवार से माफी मांगी और मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जांच पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। वहीं, जिस आभूषण चोरी के मामले में अजीत को उठाया गया था, उसे भी सीबीआई को सौंप दिया गया है।

स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
राज्य सरकार ने शुरुआती कार्रवाई के तहत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है और शिवगंगई जिले के एसपी को ‘कम्पलसरी वेटिंग’ पर भेजा गया है। इन कदमों से सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह हिरासत में मौत जैसे मामलों को गंभीरता से ले रही है।

टीवीके ने उठाई ये मांग
विजय की पार्टी टीवीके ने सिर्फ सीबीआई जांच को ही नहीं, बल्कि एक हाईकोर्ट की निगरानी वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) की मांग भी की है। टीवीके का दावा है कि जब तक जांच पूरी पारदर्शिता के साथ नहीं होती, तब तक अजीत को न्याय नहीं मिलेगा। विजय ने आंदोलन से पहले अन्य हिरासत में मारे गए पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की।

राजनीतिक संदेश भी साफ
इस प्रदर्शन को सिर्फ एक सामाजिक मांग नहीं, बल्कि विजय के राजनीतिक सफर का अगला कदम माना जा रहा है। टीवीके ने साफ किया है कि पार्टी का बीजेपी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय खुद को 2026 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में मजबूत कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन उनके जनाधार को मजबूत कर सकता है।

Leave a Reply

Next Post

सिंगापुर में समकक्ष से जयशंकर ने की मुलाकात, कहा- ये देश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2025। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर रविवार को अपने तीन दिवसीय चीन-सिंगापुर के दौरे के पहले चरण में सिंगापुर पहुंचे। जहां उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण