उत्तर कोरिया को झटकाः जासूसी उपग्रह ले जा रहे रॉकेट में उड़ान भरते ही विस्फोट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्योंगप्यांग 28 मई 2024। उत्तर कोरिया द्वारा देश के दूसरे जासूसी उपग्रह को अंतरिक्ष में तैनात करने के लिए छोड़े गए रॉकेट में उड़ान भरने के तुरंत बाद विस्फोट हो गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। यह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के लिए झटका है जो अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया पर नजर रखने के लिए उपग्रहों को तैनात करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह प्रक्षेपण ऐसे वक्त में विफल हुआ है जब दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के नेताओं ने चार साल से अधिक समय बाद पहली त्रिपक्षीय बैठक के तहत सियोल में मुलाकात की। उत्तर कोरिया का ऐसी उकसावे वाली कार्रवाई करना असामान्य है जब उसका प्रमुख सहयोगी चीन क्षेत्र में उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ता कर रहा हो। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों ने इस प्रक्षेपण की आलोचना की थी क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर ऐसा कोई प्रक्षेपण करने से प्रतिबंध लगा रखा है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि उसने मुख्य उत्तरपश्चिमी अंतरिक्ष केंद्र से एक नए रॉकेट पर एक जासूसी उपग्रह छोड़ा।

लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद रॉकेट में संदिग्ध रूप से इंजन समस्या के कारण विस्फोट हो गया। जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण को ‘‘पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती” बताया था। दक्षिण कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण को ‘‘उकसावे वाला कदम बताया था जिससे हमारी और क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचता है।”  

Leave a Reply

Next Post

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने थपथपाई उनकी पीठ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 मई 2024। छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के 4 शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने एक बहुत बड़े षड़यंत्र का पर्दाफाश किया है। जिससे कि राजधानी रायपुर में होने वाली एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस पर […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस