सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 फरवरी 2022। बीजापुर में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ मुठभेड़ में रविवार की सुबह दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया। बस्तर रेंज के IG पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी। IG पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ नईद थाना क्षेत्र के जाबेली गांव के पास जंगल में सुबह के करीब 6 बजे हुई। उस समय विभन्न सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और CRPF के जवानों ने शनिवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर राज्य की राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर स्थित जबेली, दुर्धा और मोसला गांवों की ओर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह गश्त करने के दौरान टीम सशस्त्र उग्रवादियों के एक समूह से आमने-सामने आ गई और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जब गोलीबारी बंद हुई तो मौके से 2 महिला नक्सली के शव, 12 बोर की एक बंदूक, एक नौ एमएम की पिस्तौल, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों का अन्य सामान बरामद हुआ है। इलाके में सुरक्षा बल भेज दिया गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से बड़ी राहत: तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग, बीते 24 घंटों में केवल 10.2 हजार मामले, 243 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 फरवरी 2022। देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल