26/11 और पठानकोट आतंकी हमले के दोषियों पर हो कार्रवाई, भारत-अमेरिका ने उठाई मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मार्च 2024। भारत और अमेरिका ने 26/11 मुंबई और पठानकोट आतंकवादी हमले के दोषियों को सजा दिलवाने का आह्वान किया। मंगलवार पांच मार्च को आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर दोनों देशों के बीच गठित एक संयुक्त कार्यदल की 20वीं बैठक का आयोजन हुआ। इसके बाद बुधवार को बयान जारी किया गया। दोनों ही देशों ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर समस्या बना हुआ है। विदेश मंत्रालय के बयानों के अनुसार दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) 1267 प्रतिबंध समिति द्वारा प्रतिबंधित अल कायदा, आईएसआईएस/दाएश, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की भी मांग की गई। 

बयान में आगे गया है कि अमेरिका और भारत पांच मार्च को वाशिंगटन डी.सी. में यूएस-भारत आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह (सीटीजेडब्ल्यूजी) की 20वीं बैठक और  छठे ‘डेस्टीनेशन डायलॉग’ में शामिल हुआ। अमेरिकी विदेश विभाग में आतंकवाद निरोधक समन्वयक, राजदूत एलिजाबेथ रिचर्ड और भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव आतंकवाद विरोधी राजदूत के डी देवल ने अपने-अपने अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Next Post

अदन की खाड़ी में जहाज पर हौथी मिसाइल का हमला, 3 की मौत, 4 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 07 मार्च 2024। अमेरिकी सेना ने कहा कि यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक मिसाइल ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक बड़े वाहक को निशाना बनाया, जिसमें चालक दल के तीन लोगों के मारे जाने और कम से कम चार […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग