बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने जीता खिताब, त्रीसा का अर्धशतक, गेंदबाज भी चमके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत की जीत में गंगाडी त्रीसा बल्ले से चमकीं, जबकि गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया। त्रीसा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भारत के महिला टी20 विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाए। भारत की ओर से त्रीसा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। त्रीसा ने 47 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान निकी प्रसाद भी दहाई अंक में पहुंचने में सफल रहीं, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं। मिथिला विनोद ने अंत में कुछ तेज पारी खेली और 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज फरजाना इसमिन ने चार विकेट झटके और इन फॉर्म गेंदबाज निशिता अखतर निशी ने दो विकेट लिए और सुनिश्चित किया कि भारत बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 41 रनों से जीता। भारत के लिए सोनम और पारुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आयुषी शुक्ला जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए। इसके बाद त्रीसा ने कप्तान निकी प्रसाद (12) के साथ 41 रनों की साझेदारी कर पारी संभाली। इनके आउट होने के बाद मिथिला विनोद ने 17 रन की तेज पारी खेली और टीम को 110 रन के पार पहुंचाया। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। जोशिता वीजे और सोनम यादव ने पावरप्ले में दो विकेट झटके। फहमीदा छोया (18) और जुआइरिया फिरदौस (22) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्पिनर्स की सटीक गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं पाईं।

Leave a Reply

Next Post

अल्लू अर्जुन ने फैंस से की गुजारिश, कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 दिसंबर 2024। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वह अपनी भावनाओं को जताने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार से अपमानजनक भाषा या व्यवहार का उपयोग ना करें। रविवार को अभिनेता की टीम ने इंस्टाग्राम पर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग