ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, योगी ने हादसे पर जताया दुख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्रेटर नोएडा 15 सितम्बर 2023। ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली इलाके में अमरपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह निर्माण दिन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद डीएम मनीष कुमार और ग्रेटर नोएडा सीईओ रवी कुमार एनजी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जाएजा लिया और कहा इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्रीम वैली प्रोजेक्ट को एनबीसीसी बनवा रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निर्माण का काम चल रहा था। मजदूरों को ऊंचाई पर ले जाने और नीचे लाने वाली ट्रॉली गिरने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में  मजदूर मौजूद थे, तभी ऊपर से कोई सामान ट्रॉली लिफ्ट पर गिर गया। जिससे वह टूट गई। सस्पेंशन वायर टूटने की वजह से यह हादसा हुआ है।ड्रीम वैली प्रोजेक्ट दो फेज में है। एक में लो राइज और दूसरे में हाईराइज है। जहां हादसा हुआ है वो हाइराइज है। यहां करीब 9000 फ्लैट बनने हैं। करीब 1500 फ्लैट पर दिवाली तक कब्जा देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि उन्हीं टावर की लिफ्ट गिरी है। 

ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने पर डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि चार लोगों की मृत्यु हुई है। पांच लोगों की हातल गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मौके पर टीम मौजूद है। घटना की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

डमरू म्युज़िक द्वारा निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले व जागृति राहुल मोरे का "गणपति मुझमें" हुआ रिलीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 सितम्बर 2023। गणपति के उत्सव के अवसर पर निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले और जागृति राहुल मोरे का एक बेहद मधुर, सुरीला और दिल को छू लेने वाला श्री गणेश भजन “गणपति मुझमें” डमरू म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है जिसे श्रोताओं व दर्शकों […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'