ढाका में प्रदर्शन के लिए जुटे हजारों लोग, मांगा प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 10 दिसंबर 2022। बांग्लादेश में सरकार के विरोध में शनिवार सुबह ही प्रदर्शन शुरू हो गए। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बुलाई गई रैली में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ढाका के सैयदाबाद में गोपालबाग मैदान भीड़ से खचाखच भर गया। यह लोग लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। बीएनपी की मांग है कि बांग्लादेश में तत्काल चुनाव का एलान किया जाए।हसीना सरकार की तरफ से इन प्रदर्शनों पर तमाम पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना काफी अहम घटनाक्रम है। इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सात सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ही अपने इस्तीफे का भी एलान कर दिया। 

क्या है बीएनपी की मांग?
बीएनपी सत्ताधारी अवामी लीग के बजाय एक कार्यवाहक सरकार के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी ने संदेह जताया है कि शेख हसीना प्रशासन चुनाव में धांधली कर सकता है। बांग्लादेश में अगले आम चुनाव 2024 में होने हैं।

इससे पहले बीएनपी की ढाका रैली से पहले पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। दो दिन बाद बीएनपी के नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

अनुराग कश्यप का बेबाक बयान, बोले- पैन इंडिया फिल्मों की नकल ने किया बॉलीवुड को बर्बाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 दिसंबर 2022। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप आए अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वहीं, अब अनुराग कश्यप ने ‘कंतारा’ की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी को सलाहनुमा चेतावनी दे दी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल