‘कम से कम उन्हें बुलाइए तो…’, उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने पर भड़के संजय राउत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने उद्घाटन समारोह के आमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का नाम नहीं होने पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कम से कम उन्हें आमंत्रित को कीजिए।  संजय राउत ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन उनके आमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति जी का नाम नहीं है, कम से कम उन्हें आमंत्रित तो कीजिए। केंद्र ने उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को भी आमंत्रित नहीं किया है तो क्या ये एक पार्टी (बीजेपी) का कार्यक्रम है? इस बारे में वह कुछ नहीं बोल रहे। इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। विपक्ष का विरोध देश के सम्मान के लिए है।’

इंदिरा और राजीव ने जो किया वह छोटा उद्घाटन था
संजय राउत ने कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी निमंत्रण नहीं दिया गया है। ये कोई प्राइवेट प्रोग्राम नहीं है। ये देश का कार्यक्रम है। संजय राउत ने बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हए कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जो किया था, वह एक छोटा उद्घाटन था। वह संसद नहीं थी। उसमें सदन के सदस्य नहीं बैठते हैं। जो अब उद्घाटन हो रहा है, उसमें सत्र चलेगा। बता दें कि, पीएम मोदी 28 मई को देश की नई संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। हालांकि 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है, उनका कहना है कि उद्घाटन पीएम मोदी नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए। कांग्रेस ने बीजेपी पर आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

Leave a Reply

Next Post

बाबा रामदेव ने फिर उठाया 'जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का मुद्दा, बोले-ज्यादा आबादी नहीं झेल पाएगा देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2023। योग गुरु स्वामी रामदेव ने फिर से जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की वकालत की। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या देश की मौजूदा स्थिति से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल