‘पाकिस्तान आने पर कोहली भूल जाएंगे…,’ शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2024। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का कहना है कि अगर स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं तो वह प्रशंसकों के प्यार से अभिभूत हो जाएंगे। पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है और भारत के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने पर संशय है। इस बीच, अफरीदी ने दोनों देशों के बीच राजनीतिक मुद्दों को दूर रखते हुए भारतीय टीम से पाकिस्तान का दौरा करने की अपील की है। 

बीसीसीआई के फैसले पर टिकी नजर
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। बीसीसीआई को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं। बोर्ड के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। 

श्रीलंका या दुबई में मैच कराने की मांग कर सकता है बीसीसीआई
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है। मालूम हो कि इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमे भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।

अफरीदी ने भारतीय टीम से की अपील
अफरीदी ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, मैं पाकिस्तान में भारतीय टीम का स्वागत करूंगा और उन्हें आना भी चाहिए। हमें हमेशा भारत में प्यार मिला है और इसी तरह का सम्मान भारत को 2005 दौरे पर मिला था। क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ उनके देश में खेलें इससे बड़ी राजनीति और क्या हो सकती है। अगर कोहली पाकिस्तान में खेलेंगे तो वह भारत में मिले प्यार को भूल जाएंगे। कोहली का पाकिस्तान में काफी क्रेज है और हमारे लोग उन्हें पसंद करते हैं। यहां तक कि वह मेरे भी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनकी अपनी क्लास है और कोहली को टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास नहीं लेना चाहिए था क्योंकि उनके होने से यह प्रारूप काफी प्यारा था। 

शुभमन गिल की तुलना सचिन और कोहली से की
भारतीय टीम के भविष्य को लेकर अफरीदी ने कहा कि शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जगह लेने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, आईपीएल ने भारत में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर विकसित कर दिए हैं जिससे वह दो टीम भी बना सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज की स्थिति खराब, पारी की हार का खतरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 12 जुलाई 2024। अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजो के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और उस पर पारी की हार का […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां