टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे ये दिग्गज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इंग्लैंड के द ओवल में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों देशों की टीम का एलान हो चुका है। भारतीय टीम का एलान काफी पहले ही हो गया था। इसके बाद आईपीएल में खिलाड़ी चोटिल हुए और भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी हुए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी अब इस मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।  32 वर्षीय हेजलवुड आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे और सिर्फ तीन मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उनके पैर की मांशपेशियों में खिंचाव था। इसके बावजूद हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

59 टेस्ट में 222 विकेट लेने वाले अनुभवी हेजलवुड के ऑस्ट्रेलियाई टीम में आने से चयनकर्ताओं को ऑलराउंडर माइकल नेसर या सीन एबॉट को कवर के रूप में टीम में लाने की आवश्यकता नहीं थी। नेसर और एबॉट दोनों नेशन लीग खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने हाल ही में कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई भी चोटिल हो जाता है तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

हेजलवुड पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 से पहले भी वह चोटिल थे और आरसीबी की टीम के साथ देरी से जुड़े थे। इससे पहले भी वह चोटिल रहे थे और दिसंबर 2021 से सिर्फ चार टेस्ट खेले हैं। आईपीएल में भी इस सीजन वह सिर्फ नौ ओवर ही कर पाए। 

विश्व कप फाइनल के लिए दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
रिजर्व खिलाड़ीः मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।
रिजर्व खिलाड़ीः यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।

Leave a Reply

Next Post

'सीमा पर सैनिक नहीं बढ़ा रहा चीन': सीडीएस चौहान बोले- डेपसांग और डेमचोक को छोड़ सभी हिस्से हमारे नियंत्रण में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 मई 2023। महाराष्ट्र के पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड चल रही है। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी शिरकत हुए। उन्होंने मंगलवार को एनडीए के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां