जयशंकर बोले- विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ाना हमारा लक्ष्य, मुक्त व्यापार समझौते की सराहना की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मार्च 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को विकसित भारत एम्बेस्डर आर्टिस्ट कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट के सहयोग से ललित कला अकादमी द्वारा पुराना किला में आयोजित किया गया था। कला के माध्यम से विकसित भारत की विभिन्न अभिव्यक्तियों को देखकर खुशी हुई।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि हर किसी को भारत की विविधता का अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए। जी-20 के दौरान हमारा लक्ष्य था कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित न रहे। उन्हें पूरे देश में ले जाया जाए। जब हम बात करते हैं विकसित भारत के बारे में इसका मतलब है कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़े। इसके लिए सबसे अहम है कि हर किसी को भारत के बारे में जानना जरूरी है। आज का कार्यक्रम एक शानदार पहल है। मैंने यहां लोगों की आकांक्षाएं देखीं हैं। चंद्रयान का प्रभाव भी देखने को मिला। पीएम मोदी और चंद्रयान हमेशा लोगों के दिमाग में है।

हम विश्व की बड़ी शक्ति बनना चाहते हैं
सम्मेलन में उन्होंने विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के कई पहलु हैं। हम खुद को एक सभ्यतागत राज्य मानते हैं। हम विश्व की बड़ी शक्तियों में से एक बनना चाहते हैं। हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने की आकांक्षा है। हम आर्थिक मोर्चे पर पांचवे स्थान पर है लेकिन जल्द ही तीसरा बन जाएगा। 

मुक्त व्यापार समझौते की सराहना
जयशंकर ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की भी सराहना की। गौरतलब है कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ एक व्यापार संगठन और मुक्त व्यापार क्षेत्र है, जिसमें चार यूरोपीय राज्य- आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ भारत की साझेदारी के लिए यह यादगार दिन है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) एक साहसिक उपलब्धि है। यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने का एक नया तरीका है

Leave a Reply

Next Post

मुखबिरी के शक में युवक को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंका शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 11 मार्च 2024। बीजापुर में नक्सलियों ने कुटरू इलाके में एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी फेंका हैं। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं