जेल बंदियों और अधिकारियों को मिलेंगे पुरस्कार, ‘तिनका-तिनका इंडिया अवॉर्ड’ के लिए आवेदन शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

कारागारवासियों को अपनी रचनात्मकता को निखारने और जेल सुधार के लिए प्रोत्साहित करना लक्ष्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। तिनका-तिनका फाउंडेशन ने साल 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रतियोगिता जीतने वाले  कैदियों और जेल कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जारी किए जाएंगे।  तिनका तिनका फाउंडेशन बंदियों और प्रशासकों के लिए इन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हर साल करता है। इनका लक्ष्य कारागारवासियों को अपनी रचनात्मकता को निखारने और जेल सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2022 है।

पुरस्कार श्रेणियां
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: पेंटिंग: संबंधित विषय पर पेंटिंग/ स्केच के लिए
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: विशेष उल्लेख (पुरुष): उन पुरुषों/ ट्रांसजेंडर के लिए  जिन्होंने जेल जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
तिनका तिनका बंदिनी अवॉर्ड: विशेष उल्लेख (बंदिनी): उन महिलाओं के लिए  जिन्होंने जेल-जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: उत्कृष्ट जेल सेवा: उन जेल अधिकारियों के लिए जिन्होने बंदियों के जीवन में जेल सुधार के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपने निर्धारित दायित्वों से अधिक योगदान दिया है।

पुरस्कार मानदंड

  • तस्वीर/ चित्र/स्केच A4 आकार की शीट पर हों। उन पर प्रतिभागी का नाम जरूर लिखा हो (प्रति बंदी पर अधिकतम पांच प्रविष्टियां)
  • विशेष उल्लेख वर्ग में बंदियों का नामांकन संबंधित बंदी के द्वारा अन्य बंदियों के कल्याण के लिए या जेल व्यवस्था के लिए किए गए विशेष योगदान हेतु  किया जा सकता है।
  • आवेदकों के काम का विवरण अधिकतम 200 शब्दों में होना चाहिए
  • जेल अधिकारी अपने प्रोफाइल के साथ उनके द्वारा जेल सुधारों, खासतौर से दिए गए थीम से संबंधित उल्लेखनीय योगदान को, यहां दिए लिंक पर गूगल फॉर्म में भरकर भेजें- https://tinkatinka.org/ttia-2022/
  • जेल अधिकारियों के लिए कम से कम 10 साल का जेल सेवा का अनुभव होना अनिवार्य है।


कौन भाग ले सकते हैं

  • जेल में रहने वाले सभी बंदी और उनके बच्चे
  • जेल अधिकारी और स्टाफ

Leave a Reply

Next Post

दो गैर भाजपा शासित राज्यों ने जारी की अधिसूचना, पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद कई शहरों में दफ्तर सील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद दो गैर भाजपा राज्यों ने भी अधिसूचना जारी कर इस संगठन को एक गैरकानूनी संघ घोषित कर दिया। तमिलनाडु और केरल सरकार ने अधिसूचना जारी कर पीएफआई और उससे संबंधित संगठनों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां