एसईसीएल में कर्मचारी कल्याण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 01 नवंबर 2020। एसईसीएल अपने कार्यप्रणालियों को बेहतर, तेज एवं अधिक कार्यक्षम बनाने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक इस्तेमाल कर रहा है। कर्मचारियों से संबंधित सेवाओं को पोर्टल/एप के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध कराये जाने प्रयासरत है।

एसईसीएल की खदानें दुर्गम इलाकों में स्थित है। वहाँ कार्यरत कर्मचारी को चिकित्सा सुविधा हेतु अच्छे अस्पताल में रिफर करवाने में सुविधा हो इस उद्धेश्य से ’चिरायु पोर्टल’ आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से एसईसीएल के दूरस्थ स्थानों पर कार्य करने वाले कर्मियों को तीव्र चिकित्सा रिफरल में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार एसईसीएल कर्मियों को उनके वेतन संबंधी सूचना उपलब्ध कराने हेतु ’’पैसा मोबाईल एप’’आरंभ किया गया है।

इसी क्रम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्घाटन दिवस दिनांक 27/10/2020 को ’हार्मनी एप’, कर्मियों के शिकायत के त्वरित निवारण करने हेतु प्रारंभ किया गया है। इसी दिन ’’आवास आबंटनएप’’ का भी शुभारंभ किया गया। आवास आबंटन एप् के माध्यम से कंपनी के कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ त्वरित विधि से आवास आबंटन की जा सकेगी। इसी प्रकार आवास संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने एवं उनके निराकरण हेतु ’आश्वासन एप’ का भी शुभारंभ सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2020 के उद्घाटन दिवस पर किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित कर्मचारी केन्द्रित उपरोक्त पहल एसईसीएल को अपने प्रणालियों को अधिक कार्यक्षम और पारदर्शी बनाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Next Post

डॉ चंदन यादव के बुलावे पर त्रिलोक श्रीवास पहुंचे बेलदौर,कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बनाया माहौल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 01 नवम्बर 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं डॉ चंदन यादव के निर्देश पर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास अपने सहयोगी के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल