जम्मू पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कहा – जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू: आज गृहमंत्री अमित शाह जम्मू के पलौड़ा में पहुंचे हैं। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्म-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है। काफी लंबे समय से पथराव और गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर की तस्वीर ही बदल गई है। विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। जिस जगह बम धमाके, गोलीबारी की घटनाएं आम होती थीं आज वहां विकास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू में ही भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। जानकारी के अनुसार आज अमित शाह जम्मू सीट के भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया और उन्हें डोगरी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद हैं। इस दौरान अमित शाह के आगमन से उनमें भी जोश भर गया है।

बता दें कि यातायात पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू के पलौड़ा क्षेत्र में 16 अप्रैल को रैली को देखते हुए लोगों के लिए यातायात प्लान जारी किया है। रैली स्थल पर अखनूर, राजौरी, पुंछ, मढ़ ब्लाक से जाने वाले वाहनों को अखनूर से मुट्ठी कैंप पुली का रास्ता अपनाने को कहा गया है। आर.एस. पुरा, सांबा, कठुआ की तरफ से रैली स्थल पर आने वाले वाहनों को सतवारी, एशिया क्रासिंग से होते हुए वेयर हाऊस, चौथे तवी पुल, कनाल हैड से होते हुए पलौड़ा मुट्ठी कैंप पुली का रूट पकड़ने के लिए कहा गया है। वहीं रूटीन में अंबफला से बनतालाब रूट पर चलने वाले वाहनों को अंबफला, रिहाड़ी, शकुंतला, महेशपुरा, बख्शी नगर पुली से होते हुए बरनाई, बनतालाब की तरफ जाने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर युवाओं का अपमान, सरकार बनते ही रदद् करेंगे अग्निपथ योजना : राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अप्रैल 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना को सेना और देश की रक्षा का सपना देखने वाले युवाओं का अपमान करार देते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल