अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता पुलिस की पूछताछ, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 16 जून 2021। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान उनके विवादास्पद भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस आज उनसे पूछताछ कर रही है। विवादित भाषण से संबंधित मामले में मिथुन के खिलाफ मानिकलता पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर मिथुन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को मिथुन से  पूछताछ करने का निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में पुलिस उनसे वर्चुअली पूछताछ कर रही है।  भाजपा में शामिल होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए थे। चुनावी मंच से उन्होंने कहा था, “मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे” उन्होंने आगे कहा कि वो गरीबों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं।

भड़काऊ बयान देने पर हुई थी एफआईआर दर्ज

बता दें कि 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने  ममता के खिलाफ एक के बाद एक बयान देकर राज्य की राजनीति गरमा दी थी। उनकी टिप्पणी पर टीएमसी ने थाने में भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवायी थी। 

मिथुन चक्रवर्ती का है आज जन्मदिन

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोलकाता पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उनपर कार्रवाई भी कर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

पुजारा न्यूजीलैंड को चुनौती देने के लिए तैयार, कहा- डब्ल्यूटीसी फाइनल मेरे लिए विश्व कप से कम नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर भारत इस पहले खिताब को जीत जाता है तो टेस्ट चैंपियनशिप को उसी तरह से लोकप्रियता मिलेगी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान