विदेश नीति पर दुनिया को “ज्ञान देने” से बचें : संसद में विदेश मंत्री की नसीहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विपक्ष से विदेश नीति पर दुनियाभर को ज्ञान न देने की बात कही दी है. उन्होनें सोमवार को कहा कि सरकार अपनी कूटनीति में “बहुत, बहुत केंद्रित” है. जयशंकर ने कहा कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को प्रभावी ढंग से देखना चाहिए और विदेश नीति पर दुनिया को ज्ञान देने के बारे में कम चिंतित होना चाहिए. लोकसभा में बुधवार को जन विनाश और उनकी वितरण प्रणाली संशोधन विधेयक, 2022 पर बहस हुई. इस दौरान मंत्री ने कहा कि मौजूदा कानून में कुछ गायब है, जिसे ठीक करने की जरूरत है।

इस दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर विदेश मंत्री ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के लिए चीन के विरोध पर भी परोक्ष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा, “एक ऐसा कारण है, जिसे आप में से बहुत से लोग जानते हैं कि सर्वसम्मति क्यों नहीं बन पा रही है. ऐसे देश हैं जो इसे लेकर वास्तव में चिंतित हैं और जिस पर वे बहस करना चाहते हैं. ऐसे देश भी हैं, जिनके पास एजेंडा है और आम सहमति के लिए अवरोध पैदा कर रहे हैं. इस हालात पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में हमारा मानना है कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों व सभी की क्षेत्रीय अखंडता एवं सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए. यूक्रेन की स्थिति के संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा, ”भारत ने अगर कोई पक्ष चुना है, तो वह शांति का पक्ष है. हम तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं. यह रुख संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर हमने रेखांकित किया है।  जयशंकर ने एक विपक्षी सदस्य के इस आरोप को खारिज कर दिया कि भारत की कूटनीति “निष्क्रिय” थी. उन्होंने बहस के दौरान पूर्व रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन का उल्लेख करने वाले एक सदस्य का भी जिक्र किया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री की घोषणा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा त्वरित अमल प्रारंभ

शेयर करेअधोसंरचना विकास मद में नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए और नगर पंचायतों को 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति की अनुशंसा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 07 अप्रैल 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिकाओं को अधोसंरचना विकास के लिए 5 करोड़ रूपए और नगर पंचायतों को अधोसंरचना विकास के […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर