भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया, शमी की आखिरी चार गेंदों पर चार विकेट गिरे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्मअप मैच खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 6 रन के अंतर से जीता। इस रोमांचक मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौंका दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में कुल 4 विकेट भारत को दिलाए और मैच भारत को जिता दिया। लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर फेंका, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए कुल 11 रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों में 4 रन बने, लेकिन अगली चार गेंदों पर चार विकेट गिरे। शमी ने एक गेंदबाज को कैच आउट, एक को रन आउट और दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। 

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एरोन फिंच ने अर्धशतक जड़ा। हालांकि, टीम 20 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा, जो 35 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। भारत को दूसरा विकेट युजवेंद्र चहल ने दिलाया, जब उन्होंने स्मिथ को सस्ते में क्लीन बोल्ड किया। तीसरा विकेट ऑस्ट्रेलिया का ग्लेन मैक्सवेल के रूप में गिरा, जो 23 रन बना सके। चौथा विकेट ऑस्ट्रेलिया का मार्कस स्टोइनिस के तौर पर गिरा। फिंच 79 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। 

केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन जोड़े। राहुल ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, वहीं रोहित ने भी कुछ खूबसूरत शॉट खेलें। पावरप्ले तो भारत के नाम रहा मगर ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद अगले चार ओवर में जोरदार वापसी की। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल और एस्टन एगर ने क्रमश: केएल राहुल (57) और रोहित शर्मा (15) को आउट कर दो झटके दिए। 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। 10 से 15 ओवर के बीच भी भारत ने 49 रन बटोरे मगर इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (19) और हार्दिक पांड्या (2) के विकेट भी गंवाए। आखिरी 5 ओवर में भारत 48 रन ही बटोर पाया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक भी जड़ा।

Leave a Reply

Next Post

नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच 2022 के विजेताओं की घोषणा हुई

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अक्टूबर 2022। भारत के नंबर #1 भरोसेमंद स्किनकेयर ब्राण्‍ड* नीविया इंडिया ने देश के उभरते कंटेन्‍ट क्रिएटर्स की सराहना करते हुए, मुंबई में एक भव्‍य समारोह में नीविया सॉफ्ट फ्रेश बैच के दूसरे एडिशन के 60 विजेताओं की बेहद अपेक्षित सूची जारी की है। फैशनिस्‍टा, एंटरटेनर, स्‍पोर्टी और स्‍मार्टी जैसी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार