सिम्स में की गई बैरिकेडिंग, बना हेल्प डेस्क, सफाई अभियान शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार सिम्स चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार के लिये विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ आज तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सिम्स पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ के बीच संक्रमण को रोकने के लिये आज गोल घेरे की मार्किंग की गई तथा बेरिकेड्स लगाये गये। उन्हें कतार के दौरान बैठने के लिये कुर्सियों की सुविधा भी दी गई है। सिम्स में सैम्पल लेने के लिये अतिरिक्त बूथ बनाये जा रहे हैं जिससे सैम्पल के लिये लोगों की भीड़ कम हो। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जांच के लिये पहुंचने वाले मरीजों के प्रवेश और निकास के लिये अलग-अलग व्यवस्था की गई है।  

सिम्स में साफ-सफाई के लिये नगर-निगम द्वारा आज से अभियान चलाया गया है। जाम नली, सीवरेज और चैम्बर की आज जेटिंग मशीन से सफाई की गई। यहां से गिट्टी, रेत, मलबा व कचरा उठाया गया। सिम्स परिसर के चारों ओर उगे अनावश्यक छोटे झाड़ भी साफ किये गये। सफाई का अभियान आगामी तीन-चार दिनों तक चलेगा।

ज्ञात हो कि संभागायुक्त डॉ. अलंग ने सिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिये 22 सितम्बर को बैठक आयोजित की थी। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय समिति यहां की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा मार झेल रहे 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की

शेयर करेबैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर हालात की समीक्षा […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'