बदमाशों ने एक ही दुकान में तीन बार दिया चोरी की घटना को अंजाम

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

केशकाल। शहर के एक मोबाईल दुकान में चोरों ने ढेड़ माह के अंदर तीन बार चोरी को अंजाम दिया। लगातार हुई इस घटना से केशकाल पुलिस में हड़कंप मच गया। तीनों बार चोरों ने अलग-अलग तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार तीन चोरों का सीसीटीवी कैमरा में चोरी करते करते कैद हो गया है। जिसके देख पुलिस जांच में जुट गया।

मिली जानकारी अनुसार केशकाल आईटीआई चौक में राजपूत मोबाईल दुकान है। संचालक महेंद्र राजपूत ने बताया कि कई महीनों से बेरोजगार था, किसी तरह से पैसा इकट्ठा कर मोबाईल दुकान खोला था, दुकान खुले दो माह ही हुआ थे कि अज्ञात चोरों ने तीन बार चोरी को अंजाम दे दिए।

पहला चोरी 9 सितंबर की रात की है। चोरों ने शटर के नीचे लगे ताला को तोड़कर चोरी किया। वहीं, दूसरा चोरी 14 अक्टूबर को हुई। आरोपियों ने शटर के ऊपर से दुकान में घुसकर कीमती मोबाई और नगद चोरी कर फरार हो गए।

दुकानदार ने आगे बताया कि दो बार चोरी होने से उसके सामने आर्थिक ​तंगी की स्थिति पैदा हो गई थी। देखकर लोगों से उधारी मांग कर किराए के दुकान में शटर के समाने चैनल गेट और सीसीटीवी कैमरा लगाया। बावजूद फिर से 25 अक्टूबर की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार चोरों का सीसीटीवी में कैदा हो गया।

गेट को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान से पिछे की दीवार को सेंध मार कर चोरी को अंजाम दिया। इस बार भी चोर ने कुछ मोबाईल, होम थियेटर सहित अन्य मोबाईल ऐसेसीरिज समान को चोरी किए हैं।

इधर घटना की जानकारी के बाद केशकाल पुलिस मोबाईल दुकान पहुंच दुकान के चारो ओर बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं, इस बार सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा भी समाने आ गया। अब देखना होगा कि केशकाल पुलिस चोरों की कितने दिन में पकड़ते हैं। पिछले बार हुई चोरी में भी पुलिस चोरों तक नहीं कोई सुराग नहीं मिला था।

Leave a Reply

Next Post

25 से 6 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी

शेयर करेरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। दीवाली के बाद अगले माह 25 नवंबर को विधानसभा का सत्र शुरू होगा जो 6 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल दस बैठके होंगी। कई अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा होंगे। सत्र के ऐलान के बाद से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल