लखीमपुर खीरी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, अंतिम अरदास में शामिल होने जाएंगी तिकुनियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 12 अक्टूबर 2021। लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में मृत चार किसानों की अंतिम अरदास मंगलवार को है। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार की देर शाम तिकुनिया पहुंचे, जबकि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंगलवार सुबह लखनऊ से रवाना हो गई हैं। किसान नेताओं ने इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि वह राजनेताओं को अपना मंच साझा नहीं करने देंगे। वहां पर टकराव की आशंका में भारी पुलिस बल सोमवार रात से एकत्र है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखीमपुर खीरी में किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इस हिंसा कांड को लेकर बेहद गंभीर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चार शहीद किसानों के अंतिम अरदास में भाग लेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को लखीमपुर खीरी के तिकुनियां जाकर चार मृत किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी नई दिल्ली से लखनऊ के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंची है। उनके साथ वाहनों के बड़े काफिला के कुछ वाहनों को सीतापुर में ही रोका गया।

प्रियंका गांधी का काफिला लखीमपुर के एलआरपी चौराहे से तिकुनियां के लिए रवाना हो गया। उनके साथ गाड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा हैं। इनके साथ ही राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, लखीमपुर से डॉ रवि शंकर त्रिवेदी, प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर, सिद्धार्थ त्रिवेदी, संजय गोस्वामी व रामपाल शाक्य भी तिकुनियां जा रहे हैं। वह लखीमपुर खीरी के साथ ही बहराइच जाकर मृत किसानों के परिवार के लोगों से भी मिली और रविवार को वाराणसी में किसान न्याय रैली की।

लखीमपुर खीरी की हिंसा में मृत चार किसानों की तिकुनिया में आज अंतिम अरदास होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ ही भारतीय किसान यूनियन ने इसमें किसी भी राजनेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी है। मंगलवार को होने वाली अंतिम अरदास के पहले भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने यह बयान जारी किया है। तिकुनिया गांव में जहां हिंसा हुई थी, वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मैदान में अंतिम अरदास की तैयारी पूरी कर ली गई है। देर शाम भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत भी लखीमपुर पहुंच गए हैं। अन्य राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं। राकेश टिकैत के साथ भाकियू टिकैत के कई वरिष्ठ नेता भी किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए उनके साथ पहुंचे। यहां मंगलवार को होने वाले किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ देश के अन्य राज्यों के विभिन्न कृषि संघों के किसान और नेता तिकुनिया में अरदास और भोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी अंतिम अरदास में शामिल होकर खीरी कांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाकियू नेता राकेश टिकैत स्वयं कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

किसान नेताओं का स्पष्ट कहना है कि अंतिम अरदास में किसी भी राजनीतिक नेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहां संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता मौजूद होंगे। एसकेएम किसान संघों का एकछत्र संगठन है और यह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध का नेतृत्व कर रहा है। जो पिछले वर्ष से लागू हैं। किसान संघों ने कहा था कि लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर अगर सरकार 11 अक्टूबर तक उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह मारे गए चारों किसानों की अस्थियों के साथ लखीमपुर खीरी से शहीद किसान यात्रा निकालेंगे। टिकैत ने मांग की थी कि इस जघन्य कांड के लिए मुख्य आरोपित केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को गिरफ्तार किया जाए और केंद्रीय मंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पूरे देश में रेल रोको विरोध और 26 अक्टूबर को लखनऊ में एक महापंचायत का आह्वान किया है। 

Leave a Reply

Next Post

असम: तालिबान को समर्थन करने वाले 14 लोगों को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा-इन लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 12 अक्टूबर 2021। सोशल मीडिया पर तालिबानी हुकूमत को समर्थन करने वाले असम के पकड़े गए 16 लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय कोर्टों ने 14 गिरफ्तार लोगों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने इन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं होने के […]

You May Like

शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें....|....बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा....|....लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन....|....पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया - कांग्रेस....|....नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील....|....भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी....|....इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना....|....भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !....|....नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा....|....​"भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे", तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला