टॉप-2 की जंग: चेन्नई को पीछे छोड़ने के लिए बैंगलोर को 155 से ज्यादा रन या 100 से ज्यादा गेंद रहते जीत दर्ज करनी होगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021। आईपीएल 2021 के लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले में टॉप दो स्थान को लेकर जंग होगी। दिल्ली पहले ही शीर्ष पर अपना कब्जा जमा चुका है। ऐसे में जंग दूसरे और तीसरे स्थान के लिए है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स 14 मैचों में से नौ जीतकर 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। उसका नेट रन रेट +0.455 है। वहीं, बैंगलोर 13 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.159 है।  बैंगलोर को दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए एक असंभव सा कार्य करना होगा। आरसीबी के कप्तान कोहली अगर पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उनकी टीम को दिल्ली को 155 से ज्यादा रन से हराना होगा। अगर कोहली की टीम बाद में बल्लेबाजी करती है तो उन्हें 100 से ज्यादा गेंद रहते जीत दर्ज करनी होगी।

क्यों टॉप-2 में जगह बनाना जरूरी?

ऐसा होने पर ही बैंगलोर टीम दूसरे स्थान पर जगह बना पाएगी। दरअसल पहले या दूसरे स्थान पर खत्म करने से टीम के पास डायरेक्ट फाइनल में क्वालिफाई करने का मौका होता है। शीर्ष की दो टीमें क्वालिफायर-1 खेलती हैं। इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलती है। एलिमिनेटर में सिर्फ एक ही मौका होता है। हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। इसके बाद एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ती है। इसमें से जो जीतता है वह क्वालिफायर-1 जीतकर डायरेक्ट फाइनल में पहुंचने वाली टीम से खिताबी मुकाबले में सामना करता है। बैंगलोर अगर 155 से ज्यादा रन या 100 से ज्यादा गेंदों में मैच जीतने में कामयाब होती है, तो क्वालिफायर-1 में उसका सामना दिल्ली से ही होगा। अगर टीम ऐसा करने में कामयाब नहीं होती है या हारती है तो क्वालिफायर-1 में चेन्नई और दिल्ली की टीम भिड़ेगी। वहीं, एलिमिनेटर में बैंगलोर का मुकाबला चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

Leave a Reply

Next Post

हरीश साल्वे रख रहे यूपी सरकार का पक्ष, SC को बताया कल कोर्ट में पेश होंगे आशीष मिश्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021। सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर मामले को लेकर शुक्रवार को सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि युवक (आशीष मिश्र), जिन पर आरोप लगे हैं, वो […]

You May Like

‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी