विद्युत आपूर्ति सामान्य करने, दिन-रात जुटा है पूरा अमला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 1 सितम्बर 2020। प्रदेष में हुये लगातार बारिष एवं तूफान ने आम जन-जीवन के साथ ही विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित किया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाहरी एवं ग्रामीण इलाकों के सैकडों बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर बाढ़ की चपेट में आने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिसे सामान्य करने विभाग के अधिकारी, कर्मचारी दिन-रात जुटे हुये हैं।

कार्यापालक निदेशक (बि.क्षे.) छ.ग. स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर भीम सिंह कंवर ने बताया कि लगातार बारिष से सभी नदी-नाले उफान पर हैं जिसके कारण तटीय ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर (संचा./संधा.) संभाग के अंतर्गत विभिन्न गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है, कई स्थानों पर बिजली के खंभे, तार टूट कर गिर गये हैं। ट्रांसफार्मर के साथ ही अन्य उपकरणों तक 4 से 5 फीट पानी भर जाने के कारण सुधार कार्य में अत्यंत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। किंतु विभाग के कर्मचारियों ने 24 घंटे निरंतर कार्य करते हुये अधिकतर स्थानों पर बिजली व्यवस्था को सुचारू करने में सफलता पायी है। कार्यपालन अभियंता सुरेष जांगडे ने बताया कि मुकंुदपुर, सरवानी, सोन, अकोला, अमलड़ीहा एवं सोनसरी गांव में बाढ़ एवं तेज हवा आने से विद्युत सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित थी, जिसे कम समय में ही विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य पूर्ण कर बिजली की आपूर्ति आरंभ की जा चुकी है।

भीम सिंह कंवर ने विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को इस विकट परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना करते हुए अधिकांष क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिये सभी की सराहना की साथ ही विद्युत कर्मियों को उपभोक्ताओं के हित में सदैव तत्पर रहने को कहा हैं।

Leave a Reply

Next Post

पहुंचविहीन 222 राशन दुकानों को नियमित पहुंच क्षेत्र में लाने कार्ययोजना

शेयर करेबस्तर संभाग के 130 राशन दुकानों को अपनी मूल पंचायतों में शुरू करने के निर्देश  अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की पीडीएस सिस्टम की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 1 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल